हिन्दी दिवस 2021

September 16, 2021

आज आई बी डी पी प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा हिन्दी दिवस 2021 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | कार्यक्रम फ्रेंच/ फ्रेंचऐब-इनिशियो के छात्रों के साथ एक अन्तः विषय (Inter Disciplinary) कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्रों ने बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया| आयोजन  का आरंभ गणेश स्तुति के साथ हुआ| उसके बाद हिन्दी के छात्रों ने अपना भाषा के प्रति अपने विचारों का प्रस्तुतीकरण दिया | एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी रखी गयी  जिसमें हिन्दी, फ्रेंच/ फ्रेंच  ऐब इनिशियो के सभी छात्रों ने भाषा की उपयोगिता बताते हुए चित्र बनाए| उसके बाद एक खुली चर्चा की गयी जिसका विषय थाभारतीय भाषा पूरी दुनिया में भारतीय समाज/परंपरा/संस्कृतिको कैसे प्रभावित करती है?

छात्रों ने अपने विचारों से सभी को अवगत किया और  यह भी बताया किहमारी राष्ट्र भाषा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीयता का निर्माण करना है| परंतु मात्र हिन्दी दिवस मनाकर हम इसे भूल न जाएँ| आज आवश्यकता है कि अपनी संस्कृति को बचाने हेतु अपनी भाषा को मज़बूत करना होगा| जन-जन में हिन्दी भाषा के प्रयोग एवं उत्थान के लिए विशेष प्रयत्न करना होगा |

Strawberry Fields High School